करवा चौथ: इन शुभ मुहूर्त में अपने चाँद का करें दीदार

करवा चौथ की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखेंगी। इस दौरान महिलाएं पानी का सेवन भी नहीं करती हैं। चंद्रमा की पूजा के बाद उपवास तोड़ा जाता है।

karwa-Chauth

करवा चौथ 2017 विशेष: जानिए क्यों और किस मुहूर्त में मनाया जायेगा और क्या है इसकी विशेषता

करवा चौथ वाले दिन यानी रविवार को 6.20 मिनट पर सूर्योदय होगा। इसके साथ ही करवा चौथ व्रत शुरू हो जाएगा। कहीं-कहीं महिलाएं सुहर चार बजे से उपास शुरू कर देती हैं। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रोदय रात 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्रमा नजर आने में कहीं-कहीं 8 बजकर 20 मिनट तक का समय लग सकता है।

इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा

चतुर्थी तिथि का प्रारंभ आठ अक्टूबर को शाम 4.58 मिनट पर होगा। वहीं इसका समापन अगले दिन दोपहर 2.16 मिनट पर होगा। करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5.54 मिनट से शाम 7.10 मिनट तक शुभ रहेगा।

करवा चौथ के दिन किसी भी महिला को सफेद चीज, जैसे सफेद कपड़े, दूध या चावल देना अशुभ माना जाता है। वहीं इस दिन महिला द्वारा किसी बुजुर्ग का निरादर भी अपशकुन माना जाता है।

ऐसे तोड़ें उपवास

दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद उपवास कैसे तोड़ना है, यह बहुत अहम हो जाता है। बेकाबू भूख के चक्कर में पूजा के तुरंत बाद कुछ भी खा लेना भारी पड़ सकता है।

महिलाओं को सलाह दी जाती है कि चूंकि उन्होंने दिनभर के कुछ नहीं खाया है, इसलिए मिठाई से उपवास तोड़ना अच्छा रहता है। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य हो जाएगा। इसके बाद हल्का भोजन करें।

Back to top button