कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में चलाया जा रहा हैं सोचा समझा अभियान, मामला जानकर हो जाओगे हैरान…

यह तो आप भी जानते हैं कि समय किसी का नहीं होता आज आपका समय है तो कल किसी ओर का होगा। बाॅलीवुड भी कुछ इसी तरह से समय के उतार-चाढ़ाव पर कार्य करता है। कई फिल्मी सितारे अच्छे समय के चलते चमक उठते हैं तो कई चमकते-चमकते बुझ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की। बड़े बैनर फिल्मों से बाहर होने की खबरों के चलते कार्तिक बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसे लेकर कई फिल्मी हस्तियों का कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

सोचा समझा अभियान चलाया जा रहा है

जानकारी के लिए आपको बतादें कि बाॅलिवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के हाथ से पिछले दिनों दो बड़े प्रोजेक्ट निकल गए हैं। इनमें से एक शाहरुख खान के प्रोडक्शन की ‘फ्रेडी’ और दूसरी करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ शामिल थी। जिसके बाद से ही इस खबर ने सुर्खियां बटोर ली। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इसे लेकर कहा कि ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि अभिनेता के खिलाफ सोचा समझा अभियान चलाया जा रहा है, जो कि अनुचित है। सिन्हा ने इस तरह की खबरों के बावजूद चुप रहने के लिए कार्तिक की प्रशंसा भी की है।

https://twitter.com/Apurvasrani/status/1400796775246548997?

सुशांत के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था

दो बड़ी फिल्मों से बाहर करने के बाद अब फिल्म एडिटर और लेखक अपूर्व असरानी ने कार्तिक आर्यन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि ‘‘मैं अनुभव सर का सम्मान करता हूॅं उन्होनें कार्तिक आर्यन के खिलाफ चल रहे इस पूरे मामले को पक्के तौर पर कैम्पेन बताया है। एक साल पहले मैंने ब्लाॅग में लिखा था कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत को परेशान किया गया था। और उसके बाद मुझे कई पत्रकारों ने ब्लैकलिस्ट भी कर दिया था। अब मुझे ऐसा महसूस होता है कि कुछ अच्छे के लिए बदल रहा है।’’

Back to top button