Kalki 2 के मेकर्स को मिल गया दीपिका पादुकोण का रिप्लेसमेंट

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन की चर्चित फिल्म कल्कि के सीक्वल का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी वजह पहले पार्ट की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फिल्म से बाहर होना है। लंबे समय में मेकर्स कल्कि के सीक्वल के लिए दीपिका का रिप्लेसमेंट तलाश रहे हैं।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे ये साफ नजर आ रहा है कि शायद कल्कि के मेकर्स को पार्ट 2 के लिए नई एक्ट्रेस मिल गई है। आइए जानते हैं रेस में किस अदाकारा का नाम शामिल है।

कल्कि 2 में नजर आ सकती है ये एक्ट्रेस
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2024 में साइंस फिक्शन माइथोलॉजिकल फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से सभी को प्रभावित किया था और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दीपिका पादुकोण ने इस मूवी में अहम किरदार निभाया था।

लेकिन कल्कि के सीक्वल से दीपिका के बाहर होने से मेकर्स के लिए लीड एक्ट्रेस की मुसीबत खड़ी हो गई और लगभग एक साल बाद भी कल्कि पार्ट 2 के लिए कोई पक्का रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका। मिड डे की खबर की मानें तो कल्कि 2 में अब बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फ्रेंड दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि कल्कि के मेकर्स आलिया से इस मामले को लेकर विचार विर्मश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कल्कि 2 में आलिया की एंट्री को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

इससे पहले कल्कि 2 को लेकर अभिनेत्री साई पल्लवी का नाम भी सामने आ चुका है। बता दें इस मूवी में प्रभास के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने भी लीड रोल प्ले किया है।

शुरू हुई कल्कि 2 की शूटिंग
हाल ही में ये खबर सामने आई कि कल्कि 2 की शूटिंग शुरू हो गई है और मेकर्स आने वाले समय में इसे जल्द से जल्द रिलीज करने की तैयारी में है। प्रभास और अमिताभ बच्चन ने अपने-अपने किरदारों के लिए शूट शुरू किया है। बता दें कि कल्कि में अमिताभ अश्वत्थामा और प्रभास कर्ण के किरदार में नजर आएंगे।

Back to top button