कालभैरव जयन्ती आज: इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

मेष: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, मगर गिरने-फिसलने का डर।

वृष: किसी जमीनी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, किसी बड़े व्यक्ति का साॅफ्ट रुख आपके लिए काफी हैल्पिंग होगा।

मिथुन: सज्जन मित्र तथा कामकाजी साथी ऐसा कुछ न कर सकेंगे, जो आपको पसंद न होगा, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे।

कर्क : व्यापार-कारोबार में लाभ, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल भी हटेगी, कामकाजी टूरिंग फ्रूटफुल रहेगी।

सिंह : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आप हर काम को हाथ में लेने तथा उसे उसके टार्गेट तक ले जाने के वास्ते उत्साहित रहेंगे।

कन्या: लेन-देन के काम ध्यान के साथ निपटाएं ताकि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए, नुकसान का डर, खर्चों का भी जोर।

तुला : सितारा कारोबारी कामों को संवारने, कारोबारी टूरिंग का बढ़िया नतीजा देने वाला, वैसे भी आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभवी विजयी रहेंगे।

वृश्चिक: आपके प्रति किसी अफसर के रुख में सॉफ्टनैस आपके किसी उलझे बिगड़े काम को संवारने के लिए हैल्पफुल हो सकती है।

धनु : आम सितारा मजबूत जो दूसरों पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, यत्न करने पर आपकी कोई स्कीम कुछ आगे बढ़ेगी।

मकर: सितारा सेहत खासकर पेट के लिए ठीक नहीं, इसलिए बाए वस्तुओं तथा पानी का मर्यादित इस्तेमाल करना चाहिए।

कुम्भ: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे तथा दोनों एक-दूसरे के प्रति अटैंटिव रहेंगे।

मीन: कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम या यत्न को हाथ में लेने से बचेंगे, नुकसान का डर, खर्चों का भी प्रैशर रहेगा।

Back to top button