करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का टीवी रिमेक बनाएंगी एकता कपूूर

मुंबई। करण जौहर की वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को अब टीवी पर भी दिखाया जाएगा। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम का टीवी रीमेक बनाना चाहती है। एकता कपूर इस फिल्म को एक शो में कंवर्ट कर टेलीविजन पर दिखाएंगी।करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का टीवी रिमेक बनाएंगी एकता कपूूर

फिलहाल शो की कास्ट तय होना बाकी है। इसके लिए रजत टोकस, वरुण सूद, बिजॉय आनंद, एरिका फर्नांडिस जैसे कलाकार इस शो में लिए जाने हैं। गौरतलब है कि करण जौहर निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरूख खान, काजोल, ऋतिक रौशन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी।

कभी खुशी कभी गम की कहानी एक परिवार की है, जिसमें बड़ा बेटा एक छोटे परिवार की लड़की से शादी कर लेता है और उसे अपना परिवार छोडऩा पड़ता है। इसके बाद छोटा बेटा परिवार जोडऩे की कोशिश करता है।

Back to top button