अभी-अभी: अजिंक्य रहाणे के पिता गिरफ्तार, महिला को कुचलने का है आरोप

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता को कार से महिला का एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अजिंक्य रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस ने अजिंक्य रहाणे के पिता को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त रहाणे का पूरा परिवार कार में मौजूद था। ये लोग कार से मुंबई जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से जा रहे थे। 

कहा जा रहा है कि उस समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। कंगल इलाके में उन्होंने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी। आशा इस टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया।

 
Back to top button