अभी-अभी: US चीफ ने पाक को दी बड़ी चेतावनी, कहा- आतंक को खत्म करो वर्ना हम मिटा देंगे

यूएस इंटेलीजेंस के चीफ ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। वाइस ऑफ अमेरिका के मुताबिक उन्होंने कहा अगर पाकिस्तान आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बनीं जगहों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो यूएस अपने तरीके से इस मामले को देखेगा और सुनिश्चित करेगा कि अब वे मौजूद हैं या नहीं।
U.S. President-elect Donald Trump’s nominee for the director of the CIA, Rep.ÊMike Pompeo(R-KS) testifies during his confirmation hearing before the Senate (Select) Intelligence Committee in the Hart Senate Office Building on January 12, 2017 in Washington, DC. Mr. Pompeo is a former Army officer who graduated first in his class from West Point.

यूएस सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी(CIA) के डायरेक्टर माइक पामपिओ का यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस की हालही में हुई दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर आया है। पामपिओ ने कहा कि मैटिस पाकिस्तान को अच्छी तरह से समझाएंगे। सबसे पहले वह राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश देंगे जिसमें साफ है कि वह आतंक के मामले पर बहुत गंभीर हैं। 

कैलीफोर्निया में नेशनल डिफेंस फोरम में एक इवेंट में पामपियो ने कहा कि पाकिस्तान की अनुपस्थिति में हम वह सब करेंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि आतंक का सफाया हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन अपेक्षा करते हैं कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। 

मैटिस सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे हैं, जहां वह पाकिस्तान के सीनियर मिलिट्री अधिकारियों और नेताओं से मिलेंगे। यहां अफगान मामला, रीजनल सिक्योरिटी और द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हो सकती है।  

 
Back to top button