अभी-अभी: वित्त मंत्रालय ने, फिर से 1000 के नोट को किया…

नई दिल्ली। 200 रुपए का नया नोट जारी किए जाने के बाद वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसका 1,000 रुपए का नोट फिर से जारी करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है, जिसे नोटबंदी के बाद अमान्य कर दिया गया था। गौरतलब कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बीते साल 8 नवंबर को लिया था जिसके बाद 500 और 1000 रुपए के नोट अमान्य कर दिए गए थे जो कि उस वक्त बाजार में प्रचलित कुल करेंसी का 86 फीसद हिस्सा थे।

Just now: the Ministry of Finance, again, did the 1000 notes ...

सरकार ने स्पष्ट किया है 1000 रुपए का नोट फिर से जारी करने का उसका कोई इरादा नहीं है

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने एक ट्वीट में कहा, “1000 रुपए के नोट को फिर से जारी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।” यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब ये चर्चाएं जोर पकड़ रही थीं कि आरबीआई 1000 रुपए के नोट को फिर से जारी कर सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 25 अगस्त को ब्राइट पीले रंग का 200 रुपए का नया नोट जारी किया था। आरबीआई ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि बाजार में छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की किल्लत को दूर किया जा सके। आरबीआई का मानना था कि यह नोट 100 और 500 रुपए के नोट के बीच की मिसिंग लिंक को पूरा कर सकता है।

अभी-अभी: पीएम मोदी के इस ऐलान से मचा हडकंप, अब बैंक में नहीं जमा होंगे नए नोट!

200 रुपए के नोट के साथ ही आरबीआई ने 50 रुपए का नया नोट भी जारी किया है। आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद आरबीआई की ओर से 2000 रुपए और 500 रुपए का नया नोट जारी किया था। इन्हें नए सिक्योरिटी फीचर के साथ जारी किया गया था।

Back to top button