अभी-अभी: यूपी में एक बार फिर हुआ रेल हादसा, कई डिब्बे उतरे पटरी से…

नई दिल्ली : यूपी के मथुरा में मालगाड़ी के तीन डिब्‍बे पटरी से उतर गए। बुधवार को मथुरा-अछनेरा रेल रूट पर हुए हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डिब्‍बों के बेपटरी होने से कासगंज-अछनेरा रेल रूट प्रभावित हुआ है।

rail

यूपी में हाल के दिनों में रेल दुर्घटनाओं की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी हुई है। 27 सितम्बर को बहराइच रेलवे स्टेशन पर बीती रात शंटिंग के दौरान गोंडा-नेपालगंज पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया था। उसी दिन ओडिशा के कटक जिले में नेरगुंडी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।

rail

 

यह भी पढ़ें: अब रेलवे आपको फ्री में कराएगा सफर, 6 महीनों तक चलेगी ये स्कीम

23 सितंबर को आगरा-ग्वालियर पैसेंजर रेलगाड़ी का एक डिब्बा कैंट रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। गनीमत थी कि रेल खाली थी और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। 19 सितम्बर को बुढ़वाल-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का इंजन बेपटरी होने के महज कुछ ही घंटे के अंदर सीतापुर में मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन फिर पटरी से उतर गया। सौभाग्‍य से इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ।

 

14 सितम्बर को जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का एक डिब्बा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। 7 सितम्बर को झारखंड के रांची से नई दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बे मिंटो ब्रिज स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। उसी दिन यूपी सोनभद्र के पास गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए।

जिस दिन देश को पीयूष गोयल के रूप में नया रेल मंत्री मिला, उसी दिन ओडिशा के शहर कटक में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

Back to top button