घर में कर दे बस ये बदलाव,पैसों से हमेशा भरा रहेगा पर्स…

हम दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत से पैसा कमाते हैं। लेकिन कई बार पैसा हमारे पास टिकता नहीं है। बेवजह की धन हानि के कारण कभी-कभी पैसों की किल्लत हो जाती है। वहीं कई बार लोगों को उनकी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अपनी समस्या को हल करने के लिए वास्तु शास्त्र का सहारा ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने के कारण कई बार बेवजह धन खर्च या आर्थिक समस्याएं आती हैं।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में क्या-क्या और कौन-कौन से बदलाव कर खुशहाली और सुख-समृद्धि को पा सकते हैं। पैसों की बचत और आर्थिक समस्याओं के लिए अजमाएं ये वास्तु टिप्स-

1. कई लोग लाइट बचाने के लिए शाम के वक्त लाइटें बंद कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय यानी गोधूलि बेला में घर के कोने-कोने में प्रकाश होना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शाम के वक्त देवी-देवता पृथ्वी लोक का विचरण करते हैं। ऐसे में शाम के वक्त लाइट बंद रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं प्राप्त होता है।

2. रसोई को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। ऐसे में इस स्थान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं कि रसोईघर की दीवारें लाल, पीले या फिर नारंगी रंग की होनी चाहिए। इसके साथ ही रसोई हमेशा साफ और स्वच्छ रहनी चाहिए। साफ-सफाई करने से मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।

3. कहते हैं कि पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ डालना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति के अलावा समृद्धि भी आती है।

4. माना जाता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में किचन बनवाना अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिशा में किचन होने से आर्थिक परेशानियां आती हैं।

5. घर की उत्तर दिशा को समृद्धि का कारक माना जाता है। कहते हैं कि इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड लगाने से तरक्की के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button