बस पर्स में रख ले ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हर इंसान अपने जीवन में धनवान बनना चाहता है। लेकिन इसके लिए कुछ वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए पर्स का प्रयोग करने में कुछ सावधानी रखनी चाहिए। इससे धन का आगमन सरलता से हो पाएगा और आपको धन का अभाव नहीं होगा।

पर्स में रखनी चाहिए ये चीजें

पर्स में अपने गुरु या देवी देवताओं के चित्र न रखें। अपने परिवार का चित्र रख सकते हैं। चाहें तो “ॐ” या स्वस्तिक का “प्रतीक” रख सकते हैं। जो भी चित्र या प्रतीक रखें, वो कटा फटा न हो।

पर्स में रुपए और पैसे ठीक से रखें। मोड़कर या ठूसकर रुपए न रखें। सिक्कों को नोट से अलग रखें। अगर सही तरीके से पैसे रखेंगे तो धन का अपव्यय नहीं होगा।

अपने पर्स में एक सोने या पीतल का वर्ग रखें। इसे गंगाजल से धोकर बृहस्पतिवार को रखें। हर महीने में इसे शुद्ध करते रहें। इससे आपके पर्स में स्थायी धन बना रहेगा।

पर्स में बहुत थोड़े से कागज ही रखें। बहुत ज्यादा कागज न रखें। बहुत ज्यादा कागज रखने से धन का अपव्यय होता है। साथ ही पर्स के गायब हो जाने का खतरा रहता है।

अपने पर्स में अपनी राशि की वस्तुएं जरूर रखें। जो चीज आपकी राशि से सम्बंधित है उसका छोटा सा प्रतीक रखें। आप अपनी राशि से सम्बंधित रंग की भी कोई वस्तु रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button