अभी-अभी: बेल्जियम में तीन मंजिला इमारत ढहने से 22 लोगो घायल

बेल्जियम की एंटवर्प सिटी में कल शाम एक तीन मंजिला इमारत ढह गई. पुलिस के मुताबिक पहले एक विस्फोट हुआ जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई. जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए. पहले इसे एक आतंकी हमला बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे नकारते हुए कहा कि यह एक गैस विस्फोट था.

अभी-अभी: बेल्जियम में तीन मंजिला इमारत ढहने से 22 लोगो घायलबता दें कि बिल्डिंग गिरने से इसके आस-पास की इमारतें भी प्रभावित हुई थी. एंटवर्प पुलिस ने आज एक बयान में बताया कि अधिकतर घायलों को मामूली चोटें लगी हैं. प्राधिकारियों ने मलबे के भीतर से सात लोगों को बचाया जा चुका है और बचाव कार्य अभी भी जारी है.

एंटवर्प पुलिस प्रवक्ता वाउटर ब्रुयन्स ने वीआरटी नेटवर्क से बताया कि 10 से 20 लोग घायल हुए हैं. विस्फोट कल देर शाम हुआ. पुलिस ने तत्काल घोषणा की कि यह विस्फोट आतंकवादी हमला नहीं है.

इस धमाके में कम से कम एक इमारत पूरी तरह ढह गई.

बता दें कि बेल्जियम में 2016 को एक आत्मघाती हमला हुआ था. जिसके बाद से बेल्जियम हाई अलर्ट पर है.

Back to top button