02 जून 2021 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, तारीख 02 जून 2021 और दिन मंगलवार है। आज शीतला अष्टमी है। आज के दिन शीतला माता की पूजा विधिपूर्वक की जाती है, शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाता है। मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। उनकी कृपा से आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बुधवार होने के कारण आज विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। उनके प्रसन्न होने से व्यक्ति के सभी कष्ट मिट जाते हैं और कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: पंचक, मंगल कर्क राशि में, बुध वक्री एवं अस्त वृष राशि में।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 25 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी शतभिषा नक्षत्र 17 घंटे तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र विषकुंभ योग 26 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 32 मिनट से दिन में 11 बजकर 11 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा और विघ्नहर्ता गणपति के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button