कल संघ के विजयादशमी प्रोग्राम में शामिल होने, लालकृष्ण आडवाणी जाएंगे नागपुर
नागपुर. बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी शुक्रवार रात 9 बजे नागपुर आ रहे हैं। वे शनिवार को सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शस्त्रपूजन और विजयादशमी उत्सव में शामिल होंगे। इस प्रोग्राम में जालंधर के श्री गुरु रविदास साधुसंत सोसायटी के प्रधान बाबा निर्मलादास चीफ गेस्ट होंगे। फिलहाल बीजेपी अपने सीनियर लीडर के स्वागत की तैयारी में जुट गई है।

कयास भी लगाए जा रहे हैं…
– दरअसल, पिछले काफी समय से आडवानी भाजपा में साइड लाइन चल रहे हैं। हाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर प्रहार किया है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम
– आडवानी भी काफी समय से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में संघ के कार्यक्रम में उनके शामिल होने से अनेक कयास भी लगाए जा रहे हैं।
– फिलहाल लालकृष्ण आडवानी के इस कार्यक्रम में शामिल होने से राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान इस कार्यक्रम पर लग गया है।
– बीजेपी अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने भी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रात में नागपुर विमानतल पर स्वागत के लिए पहुंचने का आह्वान किया है।





