जॉन की धूम, लॉन्च की Yamaha की ये स्पोर्ट्स बाइक

शुक्रवार से ऑटो एक्सपो आम लोगों के लिए खुल गया है। पहले दिन फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम जो यामाहा के ब्रैंड एंबेसेडर हैं, उन्होंने नई स्पोर्ट्स बाइक R3 लॉन्च की।

आपको बता दें यह बाइक आखिरी बार 2015 में लॉन्च की गई थी। इस बार कंपनी ने इसमें ड्यूल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है, जिसकी मदद से बाइक की स्पीड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा।

दो रंगों में आई ये बाइक-

यामाहा ने इसे रेसिंग ब्लू और मेग्मा ब्लैक दो आकर्षक रंगो में उतारा है। बाइक में 321cc का 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल और 2 साइड सिलेंडर इंजन दिया है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 10,750rpm पर 42PS की पावर और 9,000rpm पर 29.6Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

इसके साथ ही बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में एक मोनोक्रॉस दिया गया है। बाइक के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दी गई है।

केटीएम RC 390 से होगा कड़ा मुकाबला-

भरतीय बाजार में रीलॉन्च होने के बाद यामाहा R3 हाल ही में लॉन्च हुई बेनेली 302R, कावासाकी निंजा 300 और केटीएम RC 390 को कड़ी टक्कर देगी। अन्य स्पोर्ट्स बाइक की तुलना में इसकी स्पीड और पिकअप को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें 6 गियर बॉक्स दिए हैं। जबकि लॉन्ग रूट को ध्यान में रखते हुए, इसमें 14.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 3 लाख 48 हजार रुपये रखी है।

Back to top button