जेएनयू पीएचडी मेरिट लिस्ट आज किसी भी समय हो सकती है जारी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 11 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी। हालांकि अभी तक जेएनयू की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गयी है लेकिन शेड्यूल के अनुसार लिस्ट आज किसी भी समय जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी जेएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा सीट ब्लॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सीट ब्लॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 11, 12 एवं 13 जनवरी 2024 को किया जा सकते है।

JNU PhD Admission 2024: इन डेट्स में होगा फिजिकल वेरिफिकेशन
जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको तय तिथियों में रजिस्ट्रेशन करने के बाद एडमिशन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन के उपस्थित होना होगा। फिजिकल वेरिफिकेशन का आयोजन 15 एवं 16 जनवरी 2024 को किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इसमें शामिल होना अनिवार्य है।

JNU PhD Admission: इस डेट से शुरू होगी दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया
पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जेएनयू पीएचडी एडमिशन 2024 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 18 जनवरी 2024 को जारी कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको 18 एवं 19 जनवरी 2024 में सीट ब्लॉक करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए 22 जनवरी 2024 को उपस्थित होना होगा।

JNU PhD Admission 2023: 29 जनवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट
दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद फाइनल यानी की तीसरे चरण के लिए मेरिट लिस्ट 29 जनवरी 2024 को जारी होगी। सीट ब्लॉक करने के लिए उम्मीदवार 29 एवं 30 जनवरी को रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए 1 फरवरी 2024 को उपस्थित होना होगा। एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2024 तय की गयी है।

Back to top button