JNU के गायब छात्र नजीब अहमद के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपए इनाम

जानी मानी JNU यूनिवर्सिटी से पिछले साल अक्टूबर में गायब हुआ स्टूडेंट नजीब अहमद के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।जेएनयू स्टूडेंट नजीब अहमद को खोज निकालने में CBI टीम एक अनोखा कदम उठाने जा रही है।नजीब को ढूंढने वालों के लिए सीबीआई ने इनाम देने की घोषणा की है।JNU के गायब छात्र नजीब अहमद के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपए इनाम

 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अक्टूबर, 2016 से गायब छात्र नजीब अहमद के मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर तत्काल प्रभाव से सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब सीबीआई का कहना है कि जो भी नजीब के बारे में जानकारी देगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

 

बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ 14 अक्टूबर 2016 को हुई कहासुनी के बाद से नजीब गायब है। जेएनयू में आरएसएस छात्र संगठन ने छात्र के गायब होने के मामले में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया है।

उच्च न्यायालय ने भी इस मामले में पुलिस की खिंचाई की थी। अदालत ने पुलिस की यह कहते हुए भी खिंचाई की, पुलिस को जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही बल्कि कुछ और कर रही है। पुलिस पूरे देश में लोगों को भेज रही है और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर रही है लेकिन नजीब के गायब होने के मामले में संदिग्ध नौ छात्रों से न पूछताछ हुई और न ही उन्हें हिरासत में लिया गया। 

ये भी पढ़े: पुलिस से बोली हनीप्रीत: पापा की कमर में दर्द होगा, मुझे उनके पास जाने दो

 

अदालत नजीब की मां फातिमा नफीस की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। वह यह जानना चाहती थीं कि उनका खोया बेटा कहां है। अब वह एसआईटी को भंग करने और दिल्ली से बाहर के अधिकारियों वाले एक स्वतंत्र एसआइटी गठित करने की मांग कर रही है।

 

Back to top button