J&K में पांच मजूदरों की हत्या पर CM ममता बनर्जी ने जताया शोक और कहा कुछ ऐसा….

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के पांच मजूदरों की हत्या पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शोकसंतप्त परिवारों की हरसंभव मदद करेगी.

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और बेहद दुखी हैं. मुर्शिदाबाद के पांच मजूदरों की जानें चली गईं. मृतकों के परिवारों का दुख शब्दों से दूर नहीं होगा.” उन्होंने लिखा, “दुख की इस घड़ी में परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी.”

वहीं कश्मीर दौरे पर गए यूरोपियन यूनियन () के सांसदों ने भी मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा पांच मजदूरों की हत्या की भी निंदा की है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके के पांच मजदूर मंगलवार को कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में मारे गए हैं, जबकि एक घायल है. इन पांचों की पहचान शेख कमरुद्दीन, शेख मोहम्मद रफीक, शेख मुर्सुलिन, शेख निजामुद्दीन और मोहम्मद रफीक शेख के रूप में की गई है. घायल की पहचान जहूर दीन शेख के रूप में हुई.

यह हमला उस दिन हुआ है जब यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर है.

Back to top button