J&K: तापमान में अधिक गिरावट आने की वजह से शीत लहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना…

शुष्क मौसम का प्रकाप जारी है और न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। बीती रात इस मौसम की जम्मू की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। कश्मीर में पहले ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।पिछले सप्ताह से लगातार न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

पूरे कश्मीर संभाग में कड़ाके की ठंड लोगों को त्राहि त्राहि करवा रही है।

शुष्क मौसम के बीच अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से और नीचे चले जाने के चलते न केवल समूची वादी भीषण ठंड की चपेट में रही बलिक डल झील समेत वादी के जलस्रोत व पानी के नल आंशिक तौर पर जम गए हैं।प्रसिद्ध डल झील में सुबह शिकारे वालों को पानी पर जमी बर्फ की परत को अपने चपुओं से तोड़ शिकारे के लिए रास्ता बनाना पड़ रहा है।

उधर विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री के साथ वादी का सब से ठंडा क्षेत्र रहा वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों ने मौजूदा सर्दियों की सब से ठंडी रात गुजारी। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान वादी में मौसम के मिजाज शुष्क रहने तथा इस बीच तापमान में और अधिक गिरावट आ शीत लहर का प्रकोप बढ़ जाने की संभावना जताई है।

वहीं कश्मीर में सर्दियों का सबसे कठिन दौर 40 दिवसीय चिलेकलां 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 23 दिसंबर को वादी में सामान्य से भारी बर्फबारी हो सकती है। रविवार को जम्मू में धूप निकली हुई है लेकिन शाम तक बादल छाने के आसार हैं। वहीं कश्मीर में भी शाम तक बादल छाने की संभावना है। शाम होते-होते ठंड का प्रकोप बढ़ता जाएगा।

कहां कितना रहा तापमान :

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 15.0 2.8
  • कटड़ा 15.1 4.6
  • बनिहाल 12.4 -1.0
  • भद्रवाह 11.7 -2.2
  • बटोत 10.4 -2.1
  • श्रीनगर 10.2 -6.0
  • गुलमर्ग 3.6 -7.5
  • पहलगाम 7.4 -8.7
  • काजीकुंड 10.5 -6.5
  • कुपवाड़ा 11.8 -6.1
  • कुकरनाग 8.8 -6.0 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button