भाजपा में शामिल हुए बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू…

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए माहौल बनने लगा है। इस कड़ी में बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें कि जितेंद्र सिंह भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं, आगरा की डॉक्टर बीना लवानिया ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button