JIO की बोलती हुई बंद, IDEA ने इस कीमत में पेश किया यह धाकड़ प्लान

वोडाफोन के बाद आइडिया ने भी अपना 159 रुपये में प्लान पेश कर दिया है. वहीं इसी के साथ जियो की धड़कनें भी तेज हो गई हैं. बता दें कि इस नए रीचार्ज पैक में यूजर्स को हर रोज 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दोनों टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन और आइडिया का विलय हुआ है. अतः इसके बाद दोनों कंपनियां अपने मौजूदा प्लान में बदलाव कर रही है. 
Idea का यह पैक Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज पर भरी पद सकता हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस पैक में जियो यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4G डेटा दिया जाता हैं. Jio के 149 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा. इसकी वैधता 28 दिनों की हैं.
Idea का 159 रुपये वाला प्लान
159 रुपये वाले रीचार्ज पैक के अन्तर्गत यूजर्स को वॉयस कॉल, कुल 28 जीबी डेटा और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा. इसकी वैधता 28 दिनों की हैं. बता दें कि इसमें आपको 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट की सुविधा भी मिलेंगी. वहीं, इस प्लान में रोमिंग की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही हैं. एक रिपोर्ट की मने तो हर दिन तेज़ स्पीड में 1 जीबी डेटा ग्राहकों को कंपनी देंगी.





