Jio को यह टेलिकॉम कंपनी देगी टक्कर शुरू कर सकती है 4G VoLTE नेटवर्क

टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल आने वाले समय में जियो को कड़ी टक्कर देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सप्ताह से 4जी VoLTE नेटवर्क शुरू कर सकती है। इसके साथ ही यह सेवा इसी साल पूरे देश में कंपनी शुरू कर सकती है।

वॉयस ओवर एलटीई (VoLTE) टेक्नोलॉजी के जरिए ये कॉलिंग की जाती है, जिससे कॉल सेवा और बेहतर होती है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई जियो 4G VoLTE सेवा ने सालभर के भीतर ही 13 करोड़ यूजर्स का ध्यान खींचा है।
रिपोर्ट की मानें तो एयरटेल VoLTE सर्विस मुंबई, कोलकाता और कुछ अन्य मेट्रो शहरों में लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने कुछ महीनों के अंदर तीन से चार मेट्रो शहरों में ट्रायल कर चुकी है।
मुंबई और कोलकाता के यूजर्स को कंपनी VoLTE सेवा के एक्टिवेट होने का मैसेज भेजेगी। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी शहरों में एयरटेल की VoLTE सेवा शुरू हो सकती है।





