Jio के नए ऑफर ने मचाया तहलका, मिलेगा 799 रुपये का कैशबैक

Jio के कैशबैक ऑफर्स थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कंपनी ने एक बार फिर प्राइम कस्टमर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. जियो का ये नया ऑफर 398 रुपये या उससे ज्यादा के रिचार्ज पर लागू होगा. इस ऑफर से ग्राहकों को रिचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के रूप में 799 रुपये तक का फायदा मिलेगा. ये कैशबैक ऑफर 15 फरवरी 2018 तक जारी रहेगा.

पुराने जियो कैशबैक ऑफर के तहत ग्राहकों को 50 रुपये के 8 वाउचर दिए जाएंगे. ये वाउचर 398 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर दिया जाएगा. ये कुल कीमत 400 रुपये होती है. इन वाउचर्स का उपयोग अगले रिचार्ज के वक्त 50 रुपये कम देने के लिए किया जा सकेगा.

 

जियो,एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के 2 जीबी डाटा प्लान्स में कौन है सबसे बेहतर, जाने…

बचा हुआ 399 रुपये ग्राहकों को वॉलेट कैशबैक के रूप में दिया जाएगा. ग्राहकों को ये कैशबैक अलग-अलग कीमत में MobiKwik, Paytm, Amazon Pay , PhonePe, Freecharge और Axis Pay की ओर से दिए जाएंगे. साथ ही जो ग्राहक 398 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज MobiKwik वॉलेट के जरिए करेंगे उन्हें 2,500 रुपये तक का होटल वाउचर भी मिलेगा.

वहीं Paytm यूजर्स को पहली बार मूवी टिकट बुक करने पर 150 रुपये तक 50 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा.

Back to top button