Jio Hotstar पर आई सस्पेंस से भरपूर धांसू फिल्म, अंत तक नहीं लगा पाएंगे कातिल का पता

हर हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर कोई न कोई ऐसी फिल्में और सीरीज और फिल्में आती हैं, जो दर्शकों की फेवरेट बन जाती हैं। नेटफ्लिक्स पर जहां इस वक्त ‘मां-बहन’ (Maa-Bahan) का राज चल रहा है, तो वहीं जियो हॉटस्टार पर एक ऐसी फिल्म आई है, जिसमें एंड सीन तक असली कातिल कौन है, यह दर्शक एंड सीन तक पता नहीं लगा पाएंगे। यह फिल्म कौन सी है और Imdb पर इसे कितनी रेटिंग मिली है, फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या है खास, पढ़ें डिटेल्स:
Jio Hotstar पर छाई 2019 की रिलीज फिल्म
जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, उसकी कहानी दो अलग-अलग मर्डर्स और कातिलों की है। इस फिल्म का जॉनर वैसे तो हॉरर है, लेकिन यह टिपिकल डरावनी कहानी नहीं है। फिल्म की शुरुआत होती है डॉक्टर सुमन से, जिनके पति पिछले 11 दिनों से गायब हैं और पुलिस चाहकर भी उनका पता नहीं लगा पा रही है। एक तरफ जहां पुलिस की छानबीन चालू है, तो वहीं दूसरी तरफ एक बच्चा है, जो डॉक्टर सुमन के अस्पताल में भर्ती है।
डॉक्टर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चा बिल्कुल ठीक है, लेकिन उसकी अजीबों-गरीब हरकत की वजह से पैरेंट उसे अस्पताल में रखते हैं और सुमन से उसका इलाज करने के लिए कहते हैं। डॉक्टर सुमन को बच्चा उनके पति की लाश कहां पर है, यह हिंट देता है, जिसकी मदद से डीसीपी शेखावत उसे ढूंढ निकालता है। जब वह नीरज (बच्चे) के पास यह पूछने जाता है कि वह मर्डर किसने किया है और उसे कैसे इसके बारे में पता चला तो, बच्चा उसकी ही एक मर्डर की कहानी की पोल-खोल देता है।
शुरुआत में सबको लगता है कि बच्चे के अंदर डॉ अनील अस्थाना की आत्मा है, जो यह सब सच उगल राजी है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उन्हें यह पता चलता है कि बच्चे के अंदर पिशाच है, जिसने रूम नंबर 706 में आत्महत्या की थी। वह पिशाच कौन है और 2 बड़ी हत्याओं के पीछे किसका हाथ है, इसके लिए आपको मूवी 706 देखनी होगी।
जबरदस्त है मूवी का क्लाइमैक्स
रूम नंबर 706 का क्लाइमैक्स बहुत ही शानदार है, क्योंकि आपको एक पल भी असली कातिल मूवी में कौन है, इसका हिंट जरा भी नहीं मिल पाएगा। फिल्म 706 साल 2019 में सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मूवी में दिव्या दत्ता, मोहन अगाशे, अतुल कुलकर्णी, अनुपम श्याम, रायो एस बखिरता जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
122 मिनट लंबी दिव्या दत्ता की हॉरर फिल्म को भले ही सिनेमाघरों में ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला हो या ना मिला हो, लेकिन OTT पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।





