JIO वालों के लिए धमाकेदार खबर, जल्द मिल सकती है 5जी सेवा

रिलायंस जियो (JIO) के ग्राहकों के लिए जबरदस्‍त खबर है. उन्‍हें 5जी इंटरनेट सेवा स्‍पेक्‍ट्रम एलोकेशन के 6 माह के भीतर मिलने लगेगी. कंपनी इसे 2020 के मध्‍य तक शुरू कर सकती है. एक सरकारी बयान के मुताबिक 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी 2019 की दूसरी छमाही में हो सकती है. यह बयान दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने रविवार को दिया था. 5जी सेवा शुरू होने से डाउनलोड स्‍पीड 4जी के मुकाबले 50 से 60 गुना तक बढ़ जाएगी. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जियो का 5जी एलटीई नेटवर्क तैयार है और स्‍पेक्‍ट्रम एलोकेमशन के 5 से 6 माह के भीतर यह ग्राहकों को मिलने लगेगी.

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क बिछाना शुरू कर दिया है, जिससे 5जी नेटवर्क ग्राहकों तक पहुंचेगा. रविवार को दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि वर्तमान स्थिति के मुताबिक यह (5जी स्पेक्ट्रम आवंटन) अगले साल की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 5जी सेवाओं से दूरसंचार कंपनियों को तेजी से बदलती बाजार परिस्थिति और अगली पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं में मौजूद बेहतर कारोबारी संभावनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी. वह इस क्षेत्र में अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी.

Vivo V9 Pro स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ हुआ लॉन्च

सेवा को लेकर मौद्रीकरण परिवेश और संभावनाओं की उचित ढंग से पहचान करने में जो समय लगता है उसके बाद सेवा के क्रियान्वयन में ज्यादा समय नहीं लेगा, क्योंकि इसके लिये दूरसंचार हार्डवेयर को उन्नत करने की जरूरत नहीं होगी जैसा कि 3जी से 4जी के लिये करना पड़ा था. सुंदरराजन ने कहा कि 5जी सेवाएं पूरी तरह से सॉफ्टवेयर के सहारे चलेंगी. इसके लिए आपको साफ्टवेयर बदलने की जरूरत नहीं है … इसलिए यह तेजी से आगे बढ़ सकता है. दूरसंचार सचिव ने कहा कि नीलामी से पहले दूरसंचार विभाग प्रायोगिक तौर पर स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराकर एक साल तक इसका परीक्षण कराने के पक्ष में है. इसलिये सरकार दूरसंचार कंपनियों को परीक्षण लाइसेंस देना चाहती है ताकि कंपनियां इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर सकें.

Back to top button