रिलायंस जियो ने दोबारा शुरू की बिक्री, जियोफोन खरीदनें का फिर शानदार मौका

अगस्त में पहले चरण में लगभग 60 लाख जियोफोन के लिए बुकिंग की गई थी लेकिन बाद इसे रोक दिया गया था। फिर से रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने अपने 4G फीचर फोन जियोफोन की बिक्री दोबारा शुरू कर दी है। 1,500 रुपए की सिक्यॉरिटी मनी जमा करके मिल रहे इस फोन की डिमांड काफी ज्यादा है।रिलायंस जियो ने दोबारा शुरू की बिक्री, जियोफोन खरीदनें का फिर शानदार मौका

रिलायंस जियो के एक चैनल पार्टनर ने बताया कि 500 रुपए जमा करवाकर बुकिंग करवाने की इच्छा दिखाने वालों को लिंक भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: गुजरात में चुनाव की धूम, जानिए किसके हाथों में जाएगी राजकोट की कमान

भुगतान किए जाने के बाद उन्हें जियोफोन की डिलवरी की तारीख के बारे में सूचना दी जाएगी। जियोफोन को 1500रुपए की ‘रिफंडेबल’ राशि में खरीदा जा सकता है। जुलाई में लगभग एक करोड़ लोगों ने जियोफोन खरीदने में रुचि दिखाई थी।

Back to top button