Jio के बाद अब वोडाफ़ोन का ये नया प्लान, पूरे देश में मचाने वाला है तहलका…

Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने एक नयी लंबी वैधता वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के 279 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डाटा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्लान को खासतौर से उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो की ज्यादा कॉल्स और कम डाटा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। साथ ही 300 रुपये से कम की कीमत में जियो भी एक प्लान ऑफर कर रही है। इसकी कीमत 299 रुपये है।
वोडाफ़ोन के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स इसमें एक दिन में 250 मिनट और एक हफ्ते में 1000 मिनट कॉलिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही इसमें 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। वहीं अगर डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 4 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि वोडाफोन का यह नए प्लान फायदा केवल कर्नाटक और मुंबई सर्किल के ग्राहकों के लिए ही है।
साथ ही बात करें रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान की तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 84 जीबी 4जी डाटा का लाभ भी मिलेगा। जियो के अन्य प्लान की तरह ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा मिलता है। जो यूजर्स ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए यह प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है।





