झारखंड: एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह!

झारखंड में एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नवीन जैन, मुख्य महाप्रबंधक (एसएससी-अनुबंध एवं सामग्री ने विभागाध्यक्षों और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चुना गया विषय ‘‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्रीय की प्रति समरप्रीत रहे” है। कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और केंद्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाइट पर जाकर ई-प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के लिए समूह चर्चा, स्कूली बच्चों के लिए भाषण और निवारक सतर्कता कार्यशाला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

सतर्कता जागरूकता पर प्रचार करने के लिए, प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह में कर्मचारियों की भागीदारी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और एक सतर्क राष्ट्र के निर्माण की दिशा में जागरुकता फैलाएगी।

Back to top button