Jeetendra की 43 साल पुरानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निकली थी शहंशाह

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। लेकिन उनकी जिस मूवी के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसने 43 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर शंहशाहगिरी दिखाई थी। कमाई के मामले में बजट से चार गुना ज्यादा कारोबार करने वाली उस मूवी ने उस वक्त अमिताभ बच्चन की एक बड़ी फिल्म को भी पछाड़ दिया था और ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया था। आइए जानते हें कि यहां कौन सी मूवी के बारे में चर्चा की जा रही है।
जितेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म
जितेंद्र के लिए बतौर अभिनेता 80 का दशक काफी सफल साबित हुआ था। इस दौर में उन्होंने कई बड़ी सोलो हिट मूवी दी थीं, जिनमें एक मूवी 1983 में भी आई। फिल्म का नाम हिम्मतवाला था और इसमें जितेंद्र के साथ अभिनेत्री श्रीदेवी भी लीड रोल में नजर आई। हिम्मतवाला को आज भी बॉलीवुड की एक क्लट मूवी के तौर पर जाना जाता है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो जितेंद्र की इस मूवी का बजट 3 करोड़ के आस-पास था और फिल्म ने ग्लोबली 12 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसकी बदौलत हिम्मतवाला 1983 की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म बनी थी। मूवी में जितेंद्र और श्रीदेवी के अलावा अभिनेता अमजद खान और शक्ति कपूर ने भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।
इस तरह से हिम्मतवाला हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मूवीज में शुमार हुई। आपको बता दें कि साल 2013 में जितेंद्र की इस कल्ट एक्शन ड्रामा फिल्म का रीमेक बॉलीवुड में इसी टाइटल के साथ बना, जिसमें अजय देवगन ने अहम किरदार अदा किया था। हालांकि, अजय की हिम्मतवाला बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
कुली से आगे निकली थी हिम्मतवाला
1983 में हिम्मतवाला के अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली को भी रिलीज किया गया था। कुली भी उस दौर की कल्ट मूवीज में शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमर्शियल तौर कमाई के मामले में बिग बी कुली उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हिम्मतवाला से पीछे रही थी। कुली का वर्ल्डवाइड कलेक्शन उस वक्त 11 करोड़ रहा था।





