JEE: पॉप और रॉक म्यूजिक सुनकर सॉल्व की कैमिस्ट्री, टॉपर ने शेयर किया शेड्यूल

भोपाल। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2017 का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया है। यह परिक्षा 21 मई, रविवार को आयोजित की गई थी। इसमें भोपाल से तुषार अग्रवाल को ऑल इंडिया 13 वीं रैंक मिली। पढ़ें पूरी खबर…

-भोपाल के तुषार अग्रवाल 13 वीं रैंक के साथ एमपी और सिटी टॉपर रहे। भोपाल सेंटर से इस परीक्षा में लगभग 3000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल शार्विक मित्तल 29 वीं रैंक के साथ सिटी टॉपर बने थे। इस बार दूसरे स्थान पर दिव्यांशु शर्मा 117 वीं रैंक के साथ रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर अनव अग्रवाल 119 वीं रैंक के साथ रहे। चौथे स्थान पर 121 वीं रैंक के साथ अमन कुमार ठाकुर रहे और पांचवें स्थान पर 277 वीं रैंक के साथ अनुनय शर्मा रहे।
ये भी पढ़े: सगाई के 2 दिन बाद सड़क हादसे में हुई युवक की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
तीन स्टूडेंट्स को 302 अंक, लेकिन रैंक अलग-अलग
आईआईटी में जब एक सामान अंक कई कैंडीडेट्स को मिलते हैं, तो फिर उनके मैथ्स के अंक के आधार पर रैंकिंग तय होती है। दिव्यांशु शर्मा, अनव अग्रवाल और अमन कुमार ठाकुर तीनों को 302 अंक 366 में से मिले, लेकिन रैंक मैथ्स में क्रमश: 117 अंक, 114 अंक और 113 अंक आए, जिसके आधार पर रैंक तय हुई।
भोपाल से पिछले साल टॉप-100 में तीन थे, इस बार एक
साल 2016 में शार्विक मित्तल 29वीं रैंक के साथ न सिर्फ भोपाल बल्कि कानपुर जोन के टॉपर रहे हैं। शाश्वत शिवम 82 वीं रैंक और सारांश वर्मा ने 79 वीं रैंक के साथ अंडर-100 में शामिल रहे। इस तरह टॉप-100 पिछले साल 3 रैंक भोपाल से थी, लेकिन इस बार अंडर-100 सिर्फ एक ही रैंक भोपाल को मिली। पिछले साल जेईई एडवांस के जरिए 100 सिलेक्शन हुए थे।
साल 2016 में शार्विक मित्तल 29वीं रैंक के साथ न सिर्फ भोपाल बल्कि कानपुर जोन के टॉपर रहे हैं। शाश्वत शिवम 82 वीं रैंक और सारांश वर्मा ने 79 वीं रैंक के साथ अंडर-100 में शामिल रहे। इस तरह टॉप-100 पिछले साल 3 रैंक भोपाल से थी, लेकिन इस बार अंडर-100 सिर्फ एक ही रैंक भोपाल को मिली। पिछले साल जेईई एडवांस के जरिए 100 सिलेक्शन हुए थे।
कोचिंग से 15 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है, जो स्टूडेंट्स नौवीं कक्षा से तैयारी कर रहे थे, उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।
– अमित वाजपेयी, सुपर ग्रुप
– अमित वाजपेयी, सुपर ग्रुप
कोचिंग से लगभग 57 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है। रोहित तेजा को मैथ्स में 122 में से 119 अंक मिले। कनिष्क सिंह को 278वीं रैंक मिली है।
– सुहाग कारिया, टेको क्लासेस
– सुहाग कारिया, टेको क्लासेस
कोचिंग से एडवांस में 100 सिलेक्शन हुए है। कोचिंग से हर्षित खन्ना को 394 वीं रैंक मिली है। मैथ्स में स्टूडेंट्स ने अच्छे मार्क्स स्कोर किए हैं।
– मितेश राठी, मितेश राठी क्लासेस
– मितेश राठी, मितेश राठी क्लासेस





