नक्सली हमले में घायल हुए थे जवान, हेलिकॉप्टर से लाए गए नागपुर

नागपुर।नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को नागपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें शुक्रवार की रात हेलिकॉप्टर से गड़चिरोली से नागपुर लाया गया है। घायल जवानों में श्यामसिंह हरीसिंह आंचल (22) और अशोक मड़ावी (44) हैं।
 नक्सली हमले में घायल हुए थे जवान, हेलिकॉप्टर से लाए गए नागपुर

नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले के धनोरा तहसील के जंगल में शुक्रवार की सुबह ये जवान अपने दल के साथ गश्त लगा रहे थे, तभी जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग की। गोलीबारी में सुरक्षा बल के कुछ जवान भी घायल हो गए, जिनमें से दो जवानों को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हेलिकॉप्टर से नागपुर लाया गया है।

इसे भी देखें:-  अभी अभी: पीएम मोदी और उनके समर्थको को बुरा भला कहने वाले दिग्विजय सिंह का वायरल हुआ ऐसा वीडियो, जिसे देख

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जवान अशोक के दाए कंधे में गोली लगी थी। चिकित्सकों ने तत्काल शल्यक्रिया कर गोली निकाल ली है। चिकित्सक मोनाली बोपचे ने जवानों की हालत गंभीर, किंतु खतरे से बाहर बताया है।

Back to top button