LIVE: दो दिग्गजों का रोड शो शुरू, जापान के पीएम का गले लगाकर किया भव्य स्वागत

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपनी दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे का गले लगाकर स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्री का रोड शो सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू हो कर साबरमती आश्रम पर खत्म होगा। शिंजो और उनकी पत्नी को पीएम मोदी अहमदाबाद के बुटीक हेरीटेज होटल हाउस ऑफ़ मंगलदास गिरधरदास में ख़ास डिनर के लिए लेकर जाएंगे। इसके बाद उन्हें 400 साल पुरानी अहमदाबाद की मश्हूर सिदी सईद मस्जिद भी ले जाया जाएगाJapan's PM embraces gorgeous welcome

1 घंटे तक चलने वाले इस भव्य रोड शो में दोनों नेताओं को 28 स्थानों पर सांस्कृतिक झांकियां दिखाई जाएंगी। 28 अलग-अलग राज्यों के नर्तक पारंपरिक वेश भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट से भी गुजरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो एबी की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में 9000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की तैनाती शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर होगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट के समांतर बनी सड़क से भी गुजरेगा। रास्ते में 28 स्थानों पर इतने ही राज्यों के कलाकारों की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जापान भारत के सबसे भरोसमंद साथियों में से हैं और उनके प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यह रोड शो करीब एक घंटे तक चलेगा। मंगलवार को रोड शो का अभ्यास भी किया गया।

 मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

दोनो नेता शाम सवा छह बजे यहां वास्तुकला का बेजोड़ नमूना माने जाने वाले पुराने शहर स्थित सीदी सैयद की मजार पर जाएंगे और अगासिये रेस्त्रां में रात का भोजन करेंगे। इस दौरान करीब एक सौ तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। पत्नी के साथ आ रहे अबे रात्रि विश्राम वस्त्रापुर के हयात होटल में करेंगे। 14 सितंबर की सुबह करीब दस बजे दोनों साबरमती रेलवे स्टेशन के निकट एक समारोह में मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अबे मोदी के साथ गांधीनगर में दांडी कुटीर संग्रहालय देखने जाएंगे। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में  दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की 12वीं भारत जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी जिसमें परस्पर लाभ के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी

3.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अगवानी

01 घंटे चलेगा रोड शो दोनों नेताओं का

28 स्थानों पर सांस्कृतिक झांकियां दिखाई जाएंगी

6.30 बजे सीदी सैय्यद की मजार पर जाएंगे

8.30 बजे अगासिये रेस्तरां में रात्रिभोजन करेंगे

गुजरात में 15 जापानी कंपनियां निवेश करेंगी

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे की यात्रा के दौरान वहां की करीब 15  कंपनियां गुजरात में निवेश के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी।  जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) से राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए सस्ता ऋण भी मिलेगा। 12वें जापान-भारत वार्षिक सम्मेलन के दौरान ये समझौते होंगे।

गुजरात औद्योगिक विकास निगम (के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी थारा ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान 17-18 समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे,  जिनमें से 15 समझौते जापानी कंपनियों और निगम के बीच होंगे।

जापान के साथ अपने संबधों को भारत काफी महत्व देता है। मैं प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्वागत करने को उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री अबे और मैं 13-14 सितंबर को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इन कार्यक्रमों का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है।

Back to top button