जापान के PM योशिहिदे सुगा ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का किया फैसला

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने पद से इस्‍तीफा देने का फैसला कर लिया है। उन्‍होंने पार्टी नेताओं से अपना नया नेता चुनने के लिए भी कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से ही उनके नाम को लेकर पार्टी में खींचतान चल रही थी। स्‍थानीय चुनाव में पार्टी की हार के बाद ये खींचतान काफी बढ़ गई थी। हालांकि सुगा ने इससे तब इनकार करते हुए कहा था कि वो देश का नेतृत्‍व करते रहेंगे। आपको बता दें कि सुगा इसी माह अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरा करने वाले थे। माना जा रहा है कि जल्‍द ही किसी नए नेता का चयन इस पद के लिए कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सुगा इस पद पर सबसे कम समय के लिए रहने वाले व्‍यक्ति बन जाएंगे। 

आपको बता दें कि शिंजो एबी के पद छोड़ने के बाद उन्‍हें पीएम पद की जिम्‍मदारी दी गई थी। उस वक्‍त उनके नाम पर 70 फीसद से अधिक लोगों की मुहर लगी थी। लेकिन स्‍थानीय चुनाव में हुई करारी हार के बाद उनको देश के 50 फीसद से भी कम लोगों ने पसंद किया था। इसके अलावा उनके ऊपर कोरोना महामारी की रोकथाम सही तरह से न कर पाने को लेकर भी अंगुली उठी थी। आपको बता दें कि सुगा शिंजो एबी के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। शिंजो ने अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से प्रधानमंत्री के पद से इस्‍तीफा दिया था।  

Back to top button