जन्माष्टमी: घर पर ऐसे बनाए मथुरा के पेड़े…

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ चुका हैं जिसे कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन कान्हा जी को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मथुरा के पेड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका इस्तेमाल कान्हा जी के भोग में किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

खोया – 200 ग्राम
पीसी चीनी – 125 ग्राम
घी – 1 बड़ा चम्मच
दूध – ¼ कप
दूध पाउडर – 2 कप

बनाने की विधि

– कढ़ाई में घी गर्म करके धीमी आंच पर खोया भूनें।
– खोया भूरा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाएं।
– इसे तब तक मिलाते रहें जब तक दूध मिश्रण में सूख न जाएं।
– मिश्रण को ठंडा होने के लिए बाउल में डाल दें।
– इसमें एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं।
– मिश्रण अगर सूखा लगे तो थोड़ा सा दूध मिलाकर मनपसंद आकार के पेड़े बनाएं।
– पीसी चीनी से पेड़े को रोल करें।
– आपके मथुरा पेड़े बनकर तैयार हैं।
– इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाएं। फिर प्रसाद स्वरूप सबको बांटे और खुद भी खाएं।

Back to top button