यहाँ पेशाब से हो रही है सब्जियों की सिंचाई, सच्चाई जानकर हो जाओगे हैरान…

आजकल रोज नए अविष्कार होते है। ऐसे में अरुसिआक गेब्रियल एक डिजाइनर हैं जिन्होंने एक ड्रेस डिजाइन की है। आपको बता दें कि यह ड्रेस असल में एक ऐसा बगीचा है, जिसे आप पहन सकते हैं। आप सब्‍ज‍ियां उगा सकते हैं। आप जहाँ जाएंगे वहां आपके साथ यह बगीचा भी जाएगा। इस ड्रेस में उग रही सब्‍ज‍ियों को पहनने वाले की पेशाब से सींचा जाएगा।

गेब्रियल ने बताया कि यह प्रोजेक्‍ट फ्रांस के बॉटनिस्‍ट पैट्रिक ब्‍लैंक के वर्टिकल गार्डन्‍स से इंस्‍पायर्ड है, जिसे मिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसी के साथ गेब्रियल ने इस ड्रेस को तैयार करने के लिए नमी रोकने वाले कपड़े की एक परत को बनियान का आकार दिया और इस पर माइक्रोग्रीन सब्‍ज‍ियों के बीज रखे जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक अंकुरित बीज को एक स्तर तक बढ़ने के लिए लगभग दो सप्ताह लगते हैं और पौधों की जरूरत को पूरा करने के लिए इसे पहनने वाले के मूत्र से सींचा जाता है।

गेब्रियल, यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया में आर्किटेक्‍चर की असिस्‍टेंट प्रोफेसर हैं और उन्‍होंने एक शो में कहा कि, ”अब तक 22 तरह की सब्‍ज‍ियों को इस पहने जा सकने वाले बगीचे में उगाकर देखा जा चुका है। इनमें गोभी, गाजर और स्‍ट्रॉबेरी व मूंगफली तक शामिल हैं।

Back to top button