घर के मंदिर में ये 3 मूर्ति रखना बेहद जरुरी, नहीं तो कभी नहीं कर पाएंगे तरक्की…

घर में पूजा घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है आप पूजा घर को घर की आत्मा भी कह सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि घर के मंदिर में हम भगवान की प्रार्थना करते हैं जिससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है आज हम आपको ऐसे 3 मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में होना अति आवश्यक है।

आइए जानते हैं इन 3 मूर्तियों के बारे में:-
गणेश जी की मूर्ति
घर में यदि गणेशजी की मूर्ति रखी जाए तो यह मंगल का संकेत माना जाता है इस बात को तो लगभग सभी लोग जानते होंगे कि कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने से पहले भगवान श्री गणेश जी की प्रथम पूजा की जाती है उनकी कृपा से कार्य में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं इसलिए भगवान गणेश जी की मूर्ति घर में अवश्य होनी चाहिए।
हनुमान जी की मूर्ति
अपने घर में हनुमान जी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए हनुमान जी को कलयुग का सबसे बलशाली देवता माना गया है हनुमान जी की कृपा अगर घर पर रहे तो सारी बुरी शक्तियां घर से दूर ही रहती हैं अंदर प्रवेश नहीं कर पाती और घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है हनुमान जी की मूर्ति का मुख दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन दक्षिण यानी लंका में किया था।
6 फरवरी को होगा ग्रहों में भारी परिवर्तन, इन राशियों की चमकने वाली है जबरदस्त किस्मत…
लक्ष्मी जी की मूर्ति
घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी की मूर्ति अवश्य होनी चाहिए क्योंकि आजकल बिना धन के कोई भी कार्य सफल नहीं हो पता है धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा बहुत जरुरी होती है।





