लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात: वरिष्ठ नेता नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने पर उन्हें बधाई दी है।
राय ने शनिवार को समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने अपने जीवन को लोकसेवा एवं देश सेवा में लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलना हम सभी के लिए गौरव और खुशी का पल है। राय ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की धोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।





