आया ये बम जैसा पावर बैंक, इसने बढ़ाई एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें
नई दिल्ली. एक्स-रे के दौरान बम की तरह दिखने वाले पावर बैंक ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें बढा दी हैं। बीते दो दिनों में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इस तरह के छह पावर बैंक को पकड़ा गया है। इसमें पांच पावर बैंक कार्गो कंसाइनमेंट से गुरुवार को पकड़े गए, जबकि शुक्रवार को दिल्ली से पुणे जा रहे एक मुसाफिर के चेक-इन बैगेज से एक पावर बैंक बरामद किया गया। सीआईएसएफ ने इन छह पावर बैंक सहित एक मुसाफिर को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन में चेक-इन बैगेज की जांच के दौरान एक बैगेज के भीतर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके भीतर के मैटेरियल का रंग एक्स-रे में बिल्कुल विस्फोटक के रंग जैसा नजर रहा था। सीआईएसएफ ने तत्काल डॉग स्क्वायड और क्विक रिएक्शन टीम को मौके के लिए रवाना किया। जांच में बैगेज को सुरक्षित बताया। बैग से एक पॉवर बैंक बरामद हुआ। इसके भीतर का मैटेरियल विस्फोटक की तरह दिख रहा था। यह बैग गो एयरवेज की फ्लाइट जी8-173 से गोवा जा रहे मोहम्मद फिरोज शब्बीर का था। सीआईएसएफ ने शब्बीर को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत के पति ने खोले राज बताया खुलेआम NUDE होकर करते थे ये सब, दिखाया…
बैगेज में पावर बैंक रखने की पाबंदी के बावजूद ले जाते हैं लोग एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी के अनुसार बम की तरह दिखने वाले पावर बैंक की बरामदगी का दो दिनों में तीसरा मामला है। गुरुवार सुबह को इंडिगो के कार्गो से इसी तरह के चार और शाम को एक पॉवर बैंक बरामद किए गए हैं। इंडिगो के कार्गो से भेजे जा रहे चार पावर बैंक को डाक विभाग के कोरियर के जरिए आसाम के लिए बुक कराया गया था। चेक-इन बैंगेज में पॉवर बैंक रखने पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। बावजूद इसके मुसाफिर अपने पॉवर बैंक को चेक-इन बैगेज में डालकर केवल खुद के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं बल्कि एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भी परेशान कर रहे हैं।





