IT विभाग का बड़ा छापा, पकड़ा 3,590 करोड़ का काला धन…

आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद से आयकर विभाग ने 3,590 करोड़ रुपये के काला धन का पता लगाया है। इसके अलावा देशभर में जारी अभियान के तहत 93 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं।
हुआ बड़ा ऐलान: अब बंद होंगे 2000 के नए नोट…
विभाग के सूत्रों ने बताया कि पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से 21 दिसंबर तक विभाग ने 760 जांच अभियान चलाए। इसके अलावा कर चोरी और हवाला जैसे आरोपों के सिलसिले में 3,589 नोटिस जारी किए गए। इस दौरान 505 करोड़ रुपये की नकदी और गहने भी बरामद किए गए।
आयकर विभाग ने मनी लांड्रिंग और अन्य आरोपों के सिलसिले में 215 मामले प्रवर्तन निदेशालय और 185 मामले सीबीआइ को सौंप दिए हैं।
देशभर में काले धन के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को भी कई शहरों में करोड़ों रुपये के नए नोट बरामद किए गए।
चेन्नई हवाई अड्डे पर पांच लोगों से 1.34 करोड़ के दो हजार के नए नोट बरामद। उनके पास से 4.6 लाख रुपये के डॉलर भी मिले।
मुंबई हवाई अड्डे पर जेट एयरवेज के विमान से दुबई जा रहे एक यात्री से 28 लाख रुपये के दो हजार के नए नोट बरामद।
असम के नौगांव में आयकर अधिकारियों ने छापा मारकर एक कारोबारी से 2.3 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए।





