सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर अमेरिका ने पहली बार किया हमला

अमेरिका ने सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों पर ड्रोन हमले किए हैं. ऐसा पहली बार है जब अमेरिका ने ‘होर्न ऑफ अफ्रीका’ में जिहादियों का निशाना बनाया है. अमेरिकी सेना की अफ्रीकी कमान ने एक बयान में कहा कि हमले पूर्वोत्तर सोमालिया में किए गए, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ के अनुसार बुका गांव स्थित आईएस के ठिकाने पर छह मिसाइलें दागी गईं. ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ ने अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र पुंटलैंड के कंडला शहर के अध्यक्ष के हवाले से यह जानकारी दी. ‘एएफआरआईसीओएम’ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर एंथनी फल्वो एस ने बताया कि हमले जिस क्षेत्र में हुए वहां कोई नागरिक मौजूद नहीं था.
इसे भी पढ़े: तुर्की में 9 वर्षो के उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने इच्छित लक्ष्यों को ही निशाना बनाया. उल्लेखनीय है कि सोमालिया में अमेरिका का यह पहला आईएस विरोधी हमला है. सोमालिया के समय के अनुसार पहला हमला देर रात तीन बजे हुआ और दूसरा हमला करीब 11 बजे किया गया.





