पाकिस्तान में चल रही ISIS की खुली भर्ती; भारत के लिए बड़ा खतरा

पाकिस्तान में चल रही ISIS की खुली भर्ती; भारत के लिए बड़ा खतरा… पाक पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD.) ने आतंकी इस्लामिक स्टेट समूह के एक प्रकोष्ठ का भंडाफोड़ किया है जो लाहौर में सक्रिय था। इस बाबत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान में चल रही ISIS की खुली भर्ती; भारत के लिए बड़ा खतरा

प्रकोष्ठ नए सदस्यों की भर्ती कर रहा था और उन्हें सीरिया और अफगानिस्तान भेज रहा था। प्रकोष्ठ पहले ही 9 लोगों को सीरिया भेज चुका था। इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के विभिन्न हिस्सों से  गिरफ्तार किए गए ISIS  समूह के सदस्यों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
पाकिस्तान में चल रही ISIS की खुली भर्ती; भारत के लिए बड़ा खतरा
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में लाहौर ISIS  प्रमुख नबील अहमद उर्फ अबु अब्दुल्लाह शामिल है। सीटीडी ने कहा कि प्रकोष्ठ न सिर्फ आतंकियों की भर्ती कर रहा था बल्कि युवाओं को कट्टर बना रहा था और उन्हें उनके परिवारों के साथ सीरिया या अफगानिस्तान भेज रहा था। यह कथित तौर पर पाकिस्तान में ISIS  का संगठनात्मक ढांचा बनाने पर भी काम कर रहा था।
मूह देश में ‘खिलाफत’ का ऐलान करने के बाद पाकिस्तान में अपनी गतिविधियां भी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा था। सीटीडी के एक अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स बैंकों और शिया तथा अहमदिया समुदाय के मजारों और घरों में लुटपाट करने में भी शामिल हैं ताकि आतंकी गतिविधियों के लिए कोष हासिल किया जा सके।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button