ISIS का घिनौना करतूत, 4 साल के मासूम से करवाई हत्या

दुनिया में आतंक का दहशत फैलाने वाल खूंखार आतंकी सगंठन आईएसआईएस इन दिनों बच्चों को अपने मिशन के रुप में इस्तेमाल कर उन्हें भी मौत का सौदागर बनाने में जुटा है। इन दिनों सोशल मीडियो पर आईएस ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसे देख आपका भी रुह कांप जाएगा। दरअसल, इस जारी वीडियो में आईएस के कुछ आतंकियों ने एक 4 साल के बच्चे को एक कैदी के सिर पर गोली दागते हुए तो एक 10 साल के बच्चे को एक अन्य कैदी का सिर काटते हुए दिखाया है।

अभी-अभी: मोदी सरकार ने पकड़ा 3 लाख करोड़ का कालाधन, मचा हडकंप

वीडियो का डाला स्क्रीनशॉट

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो सीरिया के किस जगह का है। लेकिन, लंदन बेस्ड एंटी टेररिज्म थिंकटैंक ‘क्वीलियम’ के रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को रक्का शहर में शूट किया गया।आईएस आतंकियों ने इस वीडियो का स्क्रीन शॉट ट्विटर अकाउंट @Raqqa_SL पर भी पोस्ट किया गया है। पिछले सात दिनों में आईएसआईएस ने अपनी क्रूरता का यह तीसरा वीडियो जारी किया है। इससे पहले दो इराकी सैनिकों को जिंदा जलाते हुए और एक कैदी को पानी में डुबोकर मारने का वीडियो जारी किया था। सीरिया में आईएस की पकड़ कमजोर होती जा रही है। आर्मी अब तक कई शहरों को अपने कब्जे में ले चुकी है।

 

Back to top button