ISI एजेंट से नईम का कनेक्शन, गिरफ्तारी से होंगे कई बड़े खुलासे

मेरठ में राधना के नईम का कनेक्शन आईएसआई एजेंट से होना बताया गया है। एनआईए के निर्देश पर नईम की तलाश में मेरठ पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि नईम हथियार सप्लायर है और उसने आईएसआई एजेंट को पिस्टल दी है। नईम के कौन-कौन करीबी हैं, पुलिस ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
वहीं 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस ने आईएस एजेंट से जुडे़ दस लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसका खुलासा दिल्ली में किया था। एनआईए ने मेरठ, हापुड़ समेत 17 जनपदों में दबिश दी थी। किठौर के राधना में नईम की तलाश में भी एनआईए आई थी। वह घर से फरार मिला था। पुलिस ने बताया कि नईम ने अपने एक रिश्तेदार को पिस्टल दी थी, जिसने आईएसआई एजेंट को दी।
इस मामले में एनआईए की गोपनीय जांच चल रही थी। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एनआईए की जांच में नईम आरोपी है। नईम को गिरफ्तार कर उनको सौंपने के निर्देश आए हैं। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि नईम के करीबियों की कुंडली खंगाली जा रही है। आईएसआई से कौन-कौन जुड़े है, इसकी जांच एनआईए व एटीएस कर रही है।