ISI एजेंट से नईम का कनेक्शन, गिरफ्तारी से होंगे कई बड़े खुलासे

मेरठ में राधना के नईम का कनेक्शन आईएसआई एजेंट से होना बताया गया है। एनआईए के निर्देश पर नईम की तलाश में मेरठ पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि नईम हथियार सप्लायर है और उसने आईएसआई एजेंट को पिस्टल दी है। नईम के कौन-कौन करीबी हैं, पुलिस ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।ISI एजेंट से नईम का कनेक्शन, गिरफ्तारी से होंगे कई बड़े खुलासे

वहीं 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस ने आईएस एजेंट से जुडे़ दस लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसका खुलासा दिल्ली में किया था। एनआईए ने मेरठ, हापुड़ समेत 17 जनपदों में दबिश दी थी। किठौर के राधना में नईम की तलाश में भी एनआईए आई थी। वह घर से फरार मिला था। पुलिस ने बताया कि नईम ने अपने एक रिश्तेदार को पिस्टल दी थी, जिसने आईएसआई एजेंट को दी।
 
इस मामले में एनआईए की गोपनीय जांच चल रही थी। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एनआईए की जांच में नईम आरोपी है। नईम को गिरफ्तार कर उनको सौंपने के निर्देश आए हैं। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि नईम के करीबियों की कुंडली खंगाली जा रही है। आईएसआई से कौन-कौन जुड़े है, इसकी जांच एनआईए व एटीएस कर रही है।
आईएसआई की जड़ें गहरी 
पुलिस भी मानती कि आईएसआई एजेंटों की जड़ें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में फैली हैं। इसको लेकर पुलिस भी नईम के करीबियों का पता लगाने में जुटी है कि कहीं दूसरों का कनेक्शन आईएसआई एजेंटों से तो नहीं है। इसको लेकर लोकल खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। कई गांवों से गोपनीय जानकारी जुटानी शुरू कर दी हैं। एनआईए ने दिए निर्देश
नईम को गिरफ्तार करने के निर्देश एनआईए ने दिए हैं। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया है। पुलिस जल्द ही नईम को गिरफ्तार कर लेगी। वो हथियार सप्लायर है, इसके बारे में जानकारी मिल रही हैं।

Back to top button