IRDAI ने निकाली 30 असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वेकन्सी, 5 सितंबर तक आवेदन

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी. इस पद के लिए आवेदनकर्ता को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुरीज ऑफ इंडिया के 9 पेपरों में पास होना जरूरी है, इसके अलावा ACA/ AICWA/ ACMA/ ACS/ CFA और एलएलबी में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले भी आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को 5 सितंबर 2017 से पहले IRDAI के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टलirdai.gov.in के जरिए आवेदन करना होगा. इस पद के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए.
IRDAI extends 30 Assistant Manager vacancies, applications till September 5
IRDAI की रिक्रूटमेंट बॉडी की तरफ से इसके लिए 4 अक्टूबर 2017 को क्वालिफाइंग एग्जाम आयोजित किया जाएगा. एक्चूरियल, अकाउंट्स, लीगल स्पेशिलाइजेशन और जनरल वेकन्सी को फेस-2 एग्जामिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा. इसके बाद तीसरा सिलेक्शन प्रोसेस इंटरव्यू होगा. 

प्रारंभिक परीक्षा कुल 160 अंकों की होगी, जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल नॉलेज और मात्रात्मक योग्यता को परखा जाएगा. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा. IRDAI परीक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी करेगा. चयनित उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट से पहले मेडिकल परीक्षा से भी गुजरना होगा. मेडिकल फिट उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाएगी.

Back to top button