IPS हिमांशु कुमार सस्‍पेंड, ‘योगी सरकार’ के खिलाफ किया था ट्वीट

लखनऊ. यूपी सरकार ने आईपीएस हिमांशु कुमार को अनुशानहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु पिछले 15 दिनों से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब थे।IPS हिमांशु कुमार सस्‍पेंड, 'योगी सरकार' के खिलाफ किया था ट्वीट

उन्‍होंने प्रदेश में बीजेपी सरकार आते ही किए गए तबादलों पर सवाल उठाए थे। आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार पर दहेज उत्‍पीड़न का भी मामला चल रहा है। अपने ऊपर हुई इस कार्रवाई के बाद आईपीएस अधिकारी ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘सत्‍यमेव जयते।‘

हिमांशु कुमार ने पिछले बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए डीजीपी ऑफिस पर जाति के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि ‘यादव’ पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

इसके बाद यूपी पुलिस ने आईपीएस हिमांशु कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। बता दें कि हिमांशु पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Back to top button