IPS ने शेयर की कमल हासन साथ फोटो, शार्प शूटर-ट्रेंड डांसर भी है लेडी सिंघम
नई दिल्ली. कर्नाटक की पूर्व डीआईजी (जेल) डी. रूपा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में डी रूपा पर उनके सीनियर अफसर ने 20 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोका है। बता दें कि इससे पहले बेंगलुरु जेल में सजा काट रही AIDMK की महासचिव वी. शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का खुलासा करने पर हाल ही में कर्नाटक के DGP एचएन सत्यनारायण राव ने रूपा को कानूनी नोटिस भेजा था। बता दें कि 2004 में मध्य प्रदेश की सीएम उमा भारती को गिरफ्तार करने पहुंच गई थीं तब से वे हमेशा चर्चाओं में बनीं रहती हैं।

ये था मामला…
(चर्चा में क्यों- )
– डी. रूपा डीआईजी (जेल) का जिम्मा संभाल रही थीं, लेकिन उनके द्वारा शशिकला को दिए जा रहे VIP ट्रीटमेंट के खुलासे के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
– सरकार ने 4 आईपीएस अफसरों के साथ रूपा का भी ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था।
– ट्रांसफर के बाद रूपा अब एएसएन मुर्ति इलाके में आईजी और कमिश्नर ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के रूप में पदस्थ हुई हैं।
– कर्नाटक के स्थानांतरित DGP एचएन सत्यनारायण राव ने रूपा को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें लिखा गया है कि ‘आप को तीन दिनों के भीतर सभी बड़े न्यूजपेपर्स में एक माफीनामा प्रकाशित कराना होगा।
– अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मैं आपके खिलाफ उपयुक्त दीवानी और आपराधिक दोनों कानूनी मामले शुरू करूंगा। साथ ही लिखा कि इससे उन्हें जो क्षति पहुंची है उसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपए हैं।
ट्रेंड डांसर भी हैं रूपा
– पर्सनल लाइफ में रूपा कला प्रेमी भी हैं। वे एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
– इसके अलावा उन्हें क्लासिकल म्यूजिक में भी महारत हासिल है। उन्होंने साइंस में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है।
– अपने 17 साल के पुलिस करियर में वे गडग और यादगिर जिले की एसपी रह चुकी हैं।
– उन्होंने कर्नाटक कैडर के IAS अफसर मुनीश मोऊदगिल से शादी की है।
– रूपा शार्प शूटर भी हैं, उन्होंने नेशनल पुलिस अकादमी में रहते हुए कई अवॉर्ड अपने नाम किए।
कौन है डी. रूपा
– रूपा, कर्नाटक कैडर से 2000 बैच की IPS अफसर हैं। उन्होंने UPSC एग्जाम में 43वीं रैंक हासिल की थी।
– रूपा ने कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर मुनीश मोऊदगिल से शादी की है।
– 2016 में उन्हें प्रेसिडेंट पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया था। नेशनल पुलिस अकादमी में रहते हुए कई अवॉर्ड अपने नाम किए।
– बता दें कि, रूपा उस वक्त सुर्ख़ियों में आई थी, जब 2004 में मध्य प्रदेश की सीएम उमा भारती को अरेस्ट करने पहुंच गई थीं।





