IPL 2020: ‘धवन’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ताबड़तोड़ ठोके 2 शतक

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मंगलवार को दुबई में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनर शिखर धवन ने शतक जड़ा. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन का आईपीएल में यह लगातार दूसरा शतक रहा. आईपीएल में लगातार दो शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं. हालांकि उनका यह शतक बेकार गया. दिल्ली को पंजाब के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

पंजाब के खिलाफ शिखर धवन ने 61 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. धवन ने 19वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान 57 गेंदों में शतक और 28 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे.

धवन IPL इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लीग में लगातार दो शतक जड़े हैं. धवन ने इससे पहले शारजाह में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

Back to top button