IPL 2020 : हो गया आधिकारिक ऐलान, इस तारीख से होगी शुरुआत, इस दिन होगा फाइनल मैच

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संकट के बीच आईपीएल 2020 पर लंबे समय से चला आ संशय आखिर आज समाप्‍त हो गया। दरअसल आज आईपीएल के आगाज और अंत की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह ऐलान आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने किया है।

ब्रजेश पटेल ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होगा और टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। साथ ही ब्रजेश पटेल ने यह पहले ही बता दिया था कि इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन अपने तय समय पर नहीं हो पाया था। लेकिन वर्ल्ड कप रद्द होने के चलते बीसीसीआई के लिए आईपीएल के आोयजन का रास्ता साफ हो गया। पटेल ने बताया जल्‍द ही आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

Back to top button