IPL पर लगा रहे थे सट्टा, 2 बुकी समेत 5 अरेस्ट

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को अरेस्ट कर उनके पास से 12 हजार कैश, 15 मोबाइल, 2 लैपटॉप समेत काफी सामान बरामद किया है.IPL पर लगा रहे थे सट्टा, 2 बुकी समेत 5 अरेस्टक्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर सभी सट्टेबाजों को साहिबाबाद के वृंदावन ग्रीन अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद गिरफ्तारकिया. गिरफ्त में आए इन लोगों में 2 बुकी शामिल हैं. मेन बुकी से एक लाइन के जरिए यहा सट्टा लगवाया जा रहा था. इन्हें गिरोह के अन्य सट्टेबाजों द्वारा लाइव ग्राउंड रिपोर्ट मिल रही थी.

बरातियों की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत

बताते चलें कि लाइव डिटेल से टीवी पर डिटेल आने में कुछ सेकेंड्स का फर्क होता है. यह लोग सट्टेबाजी के धंधे में उसी मामूली फर्क का फायदा उठा रहे थे. इन्होंने अपने कुछ एजेंट्स बाजारों में उतारे हुए थे, जो लोगों का पैसा सट्टेबाजी में लगवाते थे. इन एजेंट्स को इसके एवज में कमीशन दिया जाता था.गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है कि पुलिस ने सट्टेबाजी के किसी गैंग पर नकेल कसी हो. पुलिस का कहना है कि आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो जाते हैं. फिलहाल पुलिस सट्टेबाजों से पूछताछ कर जल्द गिरोह की बड़ी मछलियों को पकड़ने की बात कह रही है.

Back to top button